गुरुवार, 17 सितंबर 2026

गोण्डा- विश्वकर्मा जयंती पर मंदिरों में गूंजे राष्ट्र कल्याण के मंत्र, विकसित भारत के संकल्प के लिए हुआ महायज्ञ

शेयर करें:
गोण्डा- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्र कल्याण, शांति, समृद्धि एवं विकसित भारत-2047 के संकल्प की सिद्धि हेतु जनपद में विभिन्न मंदिरों पर महायज्ञ एवं विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित इन धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों- कर्मचारियों ने सहभागिता कर राष्ट्र की उन्नति, शांति और समृद्धि की कामना की।
पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों के माध्यम से राष्ट्र कल्याण और विकसित भारत के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पृथ्वीनाथ मंदिर, जेल रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर, कचहरी रोड स्थित विश्वकर्मा भगवान मंदिर में महायज्ञ एवं विशेष अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया तथा विश्वकर्मा भगवान से देश एवं प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और विकास की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश भी दिया गया।