सोमवार, 28 सितंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: चोरी के मोबाइल के साथ नॉलेज पार्क पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, कई मुकदमे दर्ज!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: चोरी के मोबाइल के साथ नॉलेज पार्क पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, कई मुकदमे दर्ज!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान गौरव, बादल और मोनू के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ नॉलेज पार्क सहित अन्य थानों में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर 2026 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुर्जरपुर रेलवे अंडरपास के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव पुत्र वीरपाल उर्फ वेदपाल निवासी लखनावली, थाना सूरजपुर, उम्र करीब 20 वर्ष, बादल पुत्र राकेश निवासी ग्राम इलाहबास, थाना फेस-2, उम्र करीब 22 वर्ष और मोनू पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम इलाहबास, थाना फेस-2, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है।

तीनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार आरोपी गौरव के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में वर्ष 2026 के तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं बादल के खिलाफ नॉलेज पार्क के तीन मुकदमों के अलावा वर्ष 2023 में थाना फेस-2 में भी मुकदमा दर्ज है।

आरोपी मोनू का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ नॉलेज पार्क, फेस-2 और थाना एक्सप्रेस-वे में चोरी, बरामदगी तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित कुल सात मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

दो मोबाइल फोन बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटोरोला एज 60 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी A15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा दोनों मोबाइल के IMEI नंबर भी दर्ज किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

थाना नॉलेज पार्क पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और उनके संभावित साथियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।।