गौतमबुद्धनगर: विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन!!
दो टूक//ग्रेटर नोएडा वेस्ट। विश्व हिंदू महासंघ, जिला गौतम बुद्ध नगर की साप्ताहिक एवं विशेष तैयारी बैठक दादरी ब्लॉक मंत्री रिंकू सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की और संगठन के आगामी कार्यक्रमों, गतिविधियों तथा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान विश्व हिंदू महासंघ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी साप्ताहिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और उन्हें सफल बनाने को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में विश्व हिंदू महासंघ जिला गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर निरंतर कार्य किया जाएगा और सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएं।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष दादरी एडवोकेट राहुल शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष अशोक सिंह, कर्मठ समाजसेवी जीतेन्द्र त्यागी, निकेश पांडेय, प्रदीप पाल, विनोद पाल, मुरारी जाटव, आशीष, अर्जुन यादव, प्रांशु, प्रीत कमल मिश्रा, एनके मिश्रा, गोलू कुमार, वीर सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, साप्ताहिक बैठकों को निरंतर प्रभावी रूप से आयोजित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की गतिविधियों के माध्यम से धर्म, संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण के साथ सामाजिक जागरूकता और समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।।
