गौतमबुद्धनगर: ऑटो खड़ा करने को लेकर विवाद में मारपीट, सूरजपुर पुलिस ने दो वांछित आरोपी दबोचे!!
दो टूक//ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के संतोषनगर कॉलोनी में ऑटो खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 2 सितंबर को संतोषनगर कॉलोनी से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 को संतोषनगर कॉलोनी में दादरी ओवरब्रिज के नीचे ऑटो खड़ा करने को लेकर वादी और आरोपियों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने वादी के साथ मारपीट की। घटना के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना सूरजपुर में मु0अ0सं0 498/2026, धारा 115(2)/110 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सूरजपुर पुलिस ने 2 सितंबर 2026 को संतोषनगर कॉलोनी से दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्राम तिलपता, थाना सूरजपुर निवासी हर्ष भाटी पुत्र निरंकार भाटी (23 वर्ष) और अक्षय भाटी पुत्र अमरीश (21 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।।
