गौतमबुद्धनगर: हिंदू युवा वाहिनी ने सुखदेव शर्मा को सौंपी मेरठ मंडल की कमान, संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति!!
दो टूक//नोएडा। हिंदू युवा वाहिनी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सुखदेव शर्मा को मेरठ मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और सामाजिक कार्यों में भागीदारी को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
मेरठ मंडल की नई जिम्मेदारी मिलने पर सुखदेव शर्मा ने हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम राठौड़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अमित त्यागी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
सुखदेव शर्मा ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से समाजहित के कार्यों से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व, राष्ट्रहित और समाजहित से जुड़े कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा तथा मंडल स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय और सशक्त बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ युवाओं को सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर रहेगा।
सुखदेव शर्मा की नियुक्ति की खबर सामने आते ही हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न स्थानों से कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मेरठ मंडल में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और संगठन की गतिविधियों का विस्तार होगा।
संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुखदेव शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को मजबूत करने और समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।।
