बुलंदशहर: जोखाबाद में भगत सिंह जयंती पर सामाजिक संगोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह आयोजित!!
बुलंदशहर// सिकंदराबाद (जोखाबाद)। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तत्वावधान में धीरेंद्र प्रधान द्वारा जोखाबाद में भगत सिंह जयंती पर सामाजिक संगोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के उत्थान, युवाओं को शिक्षा और व्यवसाय की ओर प्रेरित करने तथा सामाजिक एकता पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशचंद भाटी रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी, केपी सिंह कसाना, जयप्रकाश विकल, जगबीर दौला, रामकेश चपराना, राम सिंह कसाना, पंकज रोसा, गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी और शशांक भाटी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने और सामाजिक कुरीतियाँ दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे और एकजुटता से समाज के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी।
हरीशचंद भाटी ने 27 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित गुर्जर स्वाभिमान रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उपस्थित समाजबंधुओं ने रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इससे पहले ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें पगड़ी पहनाकर पुष्पमालाएँ भेंट कीं। कार्यक्रम के शुभारंभ पर भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगत सिंह प्रधान ने की और संचालन जितेंद्र मास्टर ने किया।
कार्यक्रम में हरिदत्त खलीफा, पुष्पेंद्र प्रमुख, रणवीर प्रमुख, सुखबीर भाटी, कर्मवीर गुर्जर, रविंद्र प्रधान, तरसे प्रधान, टीटू भैया, नरेंद्र प्रधान, वीरेंद्र प्रधान, श्यामवीर प्रधान, कृष्ण भाटी, राज सिंह प्रधान, निर्दोष भाटी, महाराज सिंह भगत जी, संजय भड़ाना, गजेंद्र रेक्सवाल, नेपाल कसाना और अजीत दौला सहित दर्जनों गाँवों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।।
