रविवार, 20 सितंबर 2026

गोण्डा- चोरी की नीयत से घर में घुसने, आहट होने पर हंसिया से हमला करने का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- चोरी की नीयत से घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला करने के फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 2.5.2026 की रात्रि करीब 11 बजे थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चांईपुरवा मौजा माधवपुर चकत्ता निवासी पवन कुमार के घर में रामपाल पुत्र झुर्रा चोरी की नीयत से घुसकर सामान इधर उधर करने लगा। आहट होने पर पवन कुमार के भाई रामबिहारी के जागने एवं विरोध करने पर रामपाल द्वारा धारदार हथियार (हसिया) से उनके सिर पर हमला कर दिया गया तथा शरीर के अन्य स्थानों पर भी हसिया से वार कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल रामबिहारी को परिजनों द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। थाना कोतवाली नगर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 400/2026 धारा 331(8) भारतीय न्याय संहिता में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में 20.9.2026 को उ0नि0 विवेक कुमार मौर्य, चौकी प्रभारी एससीपीएम, मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के घर ग्राम चांईपुरवा मौजा माधवपुर चकत्ता पहुंचकर अभियुक्त रामपाल को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय सीजेएम गोण्डा द्वारा गिरफ्तारी हेतु NBW भी निर्गत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त,,
रामपाल पुत्र झुर्रा निवासी ग्राम चांईपुरवा मौजा माधवपुर चकत्ता, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग,,
मु0अ0सं0 400/2026, धारा 331(8) भारतीय न्याय संहिता, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।