मंगलवार, 1 सितंबर 2026

अम्बेडकर नगर :बूथ संगठन की मजबूती पर भाजपा का फोकस,अटल भवन में दो स्तरीय बैठक संपन्न।।||Ambedkar Nagar:BJP focuses on strengthening booth organization; two-stage meeting concludes at Atal Bhawan.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
बूथ संगठन की मजबूती पर भाजपा का फोकस,अटल भवन में दो स्तरीय बैठक संपन्न।।
संवाददाता– पूनम तिवारी
दो टूक : अंबेडकर नगर में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में मंगलवार को जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में दो स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और प्रवासी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों के साथ बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारी नियमित रूप से बूथों पर प्रवास करें और कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद बनाए रखें। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी जोर दिया।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभानी होगी।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, प्रवासी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।