मऊ :
तिरंगे रंग की रोशनी से जगमगाएगा कोपागंज का भरत मिलाप मार्ग।
नगर पंचायत की पहल से रात में बदलेगा नजारा।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज नगर पंचायत के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक आकर्षक पहल की जा रही है। नगर के भरत मिलाप स्थल से मिडिल स्कूल जाने वाले मार्ग को आकर्षक विद्युत सजावट एवं तिरंगे रंग की लाइटों से रोशन किया जाएगा। रोशनी से सजा यह मार्ग रात के समय अपनी अलग ही छटा बिखेरता नजर आएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष आमिना सिद्धिका प्रति निधी अरशद रेयाज और अधिशासी अधिकारी सी.एल. तिवारी की पहल से मार्ग के सौंदर्यीकरण की तैयारी की जा रही है। तिरंगे रंग की लाइटों से सजे मार्ग से गुजरने वाले लोगों को जहां मनमोहक दृश्य देखने को मिलेगा, वहीं देशभक्ति की भावना भी नजर आएगी।
नगरवासियों का कहना है कि नगर की प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को रोशनी से सजाने की पहल शहर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। शाम ढलते ही तिरंगे रंगों में जगमगाता यह मार्ग कोपागंज की सुंदरता में नया रंग भरता दिखाई देगा।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष आमिना सिद्धिका प्रति निधी अरशद रेयाज एवं अधिशासी अधिकारी सी.एल. तिवारी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नगर के सौंदर्यीकरण और बेहतर वातावरण के लिए इस तरह के प्रयास लगातार किए जाने चाहिए।
