मंगलवार, 1 सितंबर 2026

इन्वेस्टमेंट के नाम पर की गई साइबर ठगी में साइबर थाना गोण्डा ने की बड़ी कार्रवाई, पीड़ित के खाते में ₹12,44,770/- की धनराशि कराई वापस

शेयर करें:
गोण्डा- इन्वेस्टमेंट के नाम पर की गई साइबर ठगी में साइबर थाना गोण्डा ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पीड़ित के खाते में ₹12,44,770/- की धनराशि वापस कराई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर थाना गोण्डा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते से ठगी गई ₹12,44,770/- (बारह लाख चवालीस हजार सात सौ सत्तर रुपये) की धनराशि विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराकर पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
वादी मुकदमा राजेन्द्र कुमार निवासी मालवीय नगर, थाना को0 नगर, जनपद गोण्डा द्वारा बताया गया कि आईपीओ एवं शेयर मार्केट में निवेश के सम्बन्ध में उनके मोबाइल फोन पर एक इन्वेस्टमेंट ऐप का लिंक भेजा गया, जिस पर उनके द्वारा क्लिक किया गया। बाद में उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया गया, जहां ग्रुप के अन्य सदस्यों द्वारा भारी लाभ कमाने का लालच दिया जा रहा था। साइबर अपराधियों द्वारा वादी को अपने जाल में फंसाकर कई बार में धनराशि निवेश कराई गई। वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर साइबर अपराध थाना गोण्डा पर मु0अ0सं0-009/2026, धारा 319(2), 318(4) बीएनएस व धारा 66(D) आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। साइबर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विभिन्न बैंकों के खातों में फ्रीज कराई गई ₹12,44,770/- की धनराशि को विधिक प्रक्रिया के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। धनराशि वापस मिलने पर वादी द्वारा गोण्डा पुलिस व साइबर थाना पुलिस एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया।
पंजीकृत अभियोगः-
1.मु0अ0सं0-009/2026, धारा 319(2), 318(4) बीएनएस व धारा 66(D) आईटी एक्ट, साइबर अपराध थाना, जनपद गोण्डा।