लखनऊ :
कंपनी के 63.72 लाख रुपये में हेरफेर करने वाले कैशियर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।
डे-बुक में रकम निकासी दर्ज, बैंक खाते में नहीं पहुंची थी धनराशि।।
दो टूक : लखनऊ के कोतवाली आलमबाग मे दर्ज मामले में पुलिस टीम ने एक निजी कंपनी के कैशियर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार कैशियर पर आरोप है कि कंपनी की लाखों रुपये की रकम में हेरफेर 63 लाख रुपए का करने का है।
विस्तार :
आलमबाग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक श्रेया ऑटो वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक गगन दीप सिंह नरूला ने आलमबाग थाने में लिखित तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, आरोपी आकाश श्रीवास्तव कंपनी में कैशियर के पद पर कार्यरत था। 3 जून 2025 से 20 अक्टूबर 2025 के बीच अलग-अलग तारीखों में डे-बुक में दर्ज प्रविष्टियों के आधार पर आरोपी ने कंपनी की कुल ₹63,72,463 की रकम निकाली। आरोपी ने रकम बैंक में जमा किए जाने की जानकारी दी, लेकिन बैंक खाते का सत्यापन कराया गया तो संबंधित धनराशि जमा नहीं मिली।
कंपनी प्रबंधन ने आरोपी से रकम वापस करने के लिए कई बार कहा, लेकिन रकम वापस नहीं की गई। इसके बाद मामले में 26 फरवरी 2026 को मु0अ0सं0 28/2026, धारा 316(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने सीतापुर में घर से दबोचा।।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने सीतापुर के थाना महोली क्षेत्र स्थित ग्राम कुसैला में दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर 2026 की रात करीब 1:16 बजे आरोपी आकाश श्रीवास्तव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी अन्य थानों और जनपदों से जानकारी जुटाई जा रही है।
