लखनऊ :
जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की पुलिस ने बचाई जान, समय रहते अस्पताल पहुंचाकर कराया इलाज।
दो टूक : लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से एक युवक की जान बच गई। युवक ने निजी समस्याओं के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए युवक को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया।
मामला 03 सितंबर 2026 का है। एलडीए प्रथम चौकी क्षेत्र में भ्रमणशील पुलिस टीम को रीडिंग कैफे के पास एक युवक के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर के निर्देशन में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां समय रहते उसे चिकित्सकीय सहायता मिल सकी। पूछताछ में युवक ने निजी समस्याओं के चलते जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर थाना कृष्णा नगर क्षेत्र एलडीए कालोनी रीडिंग कैफे के पास एक युवक ने जहरीला पदार्थ लिया। सूचना मिलने पहुची ने स्थानीय पुलिस चौकी की पुलिस ने तत्काल युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से नजदीकी लोक बन्धु हास्पिटल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरु कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें युवक की स्थिति से अवगत कराया। आवश्यक उपचार के बाद युवक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से युवक को समय पर इलाज मिल सका और उसकी जान बच गई। युवक के परिजनों ने कृष्णानगर पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया।
उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी एलडीए प्रथम,उ0नि0 आकाश सिंह, हे0का0 इन्द्रजीत मिश्रा, सूझबूझ की सराहना हो रही है।
