राजस्थान: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर प्रताप यूनिवर्सिटी में गूंजे वैदिक मंत्र, 51 बटुकों ने हवन कर की राष्ट्र की प्रगति की कामना!!
दो टूक//जयपुर, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रताप यूनिवर्सिटी, जयपुर में भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री शैलेंद्र भदौरिया की पहल पर आयोजित विशेष वैदिक हवन में उज्जैन से आए 51 बटुकों ने वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं। हवन के दौरान प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा में निरंतर सफलता की कामना की गई।
वैदिक मंत्रों और धार्मिक अनुष्ठान से विश्वविद्यालय परिसर का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के साथ देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और राष्ट्र निर्माण की भी कामना की गई। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, परंपरा, सेवा और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।
इस अवसर पर प्रताप यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री शैलेंद्र भदौरिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति प्रार्थना, संस्कार और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से अपने शुभ भाव व्यक्त करने की प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित यह वैदिक हवन उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए विश्वविद्यालय परिवार की ओर से एक विनम्र प्रार्थना है।
उन्होंने कहा कि देश के विकास, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों से जोड़ने के साथ ही राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा मिलती है।
श्री शैलेंद्र भदौरिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र की सेवा में निरंतर सफलता की कामना की।
प्रताप यूनिवर्सिटी के अनुसार, विश्वविद्यालय में शिक्षा को केवल कक्षा और पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं माना जाता, बल्कि विद्यार्थियों को देश की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और जीवन मूल्यों से परिचित कराना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य के तहत आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं को भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने का माध्यम बना।
उज्जैन से आए 51 बटुकों द्वारा वैदिक परंपराओं के अनुरूप किए गए मंत्रोच्चार और हवन ने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया। उज्जैन की धार्मिक एवं आध्यात्मिक विरासत और विश्वविद्यालय के युवा शैक्षणिक वातावरण का यह संगम आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के साथ देश की उन्नति और समृद्धि के लिए सामूहिक शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
