गोण्डा- थाना को0 नगर पुलिस ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का 01 ई-रिक्शा व 01 सीएनजी आटो रिक्शा बरामद किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 815/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की गई ई रिक्शा की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस टीम ने घटना कारित करने के 3 आरोपी अभियुक्तों ननके उर्फ महेन्द्र पाण्डे, रामबाबू सिंह व शिवशंकर पाण्डे उर्फ मटर पाण्डे को राजेन्द्र लहड़ी समाधी स्थल के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी गई ईरिक्शा व सीएनजी आटो रिक्शा बिना नम्बर के बरामद किया गया।
दिनांक 3.9.2026 को वादी दीपक दूबे पुत्र रामकृपाल दूबे निवासी डिडिसिया कला (डिहवा) थाना तरबगंज द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दिया की वह अपने घर के काम के लिए ईरिक्शा के साथ आया था जहाँ अपना ई रिक्शा खड़ा करके काम के लिए चला गया था कि किसी अज्ञात चोरो द्वारा उनका ईरिक्शा चोरी कर लिए थे। काफी खोजबीन किया कुछ पता नही चला। तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज थाना को0 नगर पुलिस द्वारा घटना का अनावरण करते हुए घटना कारित करने के 03 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त,,
1. ननके उर्फ महेन्द्र पाण्डेय पुत्र तिलकराम पाण्डेय निवासी हरखापुर पो0 माधवपुर थाना को0देहात गोण्डा
2. 02. रामबाबू सिंह पुत्र छोटे सिंह निवासी बेलसर पो0 रगड़गंज थाना तरबगंज गोण्डा
