लखनऊ :
पेंट की दुकान में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव,मचा हड़कंप।
दो टूक : लखनऊ के थाना कैण्ट क्षेत्र कैंटोनमेंट हॉस्पिटल तिराहे के पास मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब एक पेंट की दुकान के अंदर 32 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक थाना कैण्ट क्षेत्र शदर बाजार मखनिया मोहाल मे मंगलवार को
एक पेंट की दुकान के अंदर एक युवक ने फांसी लगा लिया। जिसकी पहचान रोहित पुत्र स्वर्गीय हरीश निवासी मखनिया मोहाल शदर थाना कैंट के रूप में हुई है। बताया गया कि रोहित ने दुकान के अंदर लोहे के एंगल में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की।
जांच में सामने आया कि रोहित की मां ने 7 सितंबर को उसके बिना बताए घर से चले जाने की सूचना कैंट थाने में दी थी। इस संबंध में पुलिस ने गुमशुदगी संख्या 28/2026 दर्ज की थी। अगले दिन दुकान के अंदर उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक का पत्नी से विवाद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 से पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। इसके अलावा रोहित के सामने आर्थिक/वित्तीय परेशानी होने की जानकारी भी पुलिस को मिली है।
हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
