रविवार, 6 सितंबर 2026

लखनऊ : शहीद पथ पर धू-धू कर जली डबल डेकर बस,30 यात्रियों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला।||Lucknow: A double-decker bus caught fire on Shaheed Path; 30 passengers were rescued by the police.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
शहीद पथ पर धू-धू कर जली डबल डेकर बस,30 यात्रियों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला।
दो टूक : गोरखपुर से गुजरात जा रही थी डबल डेकर एसी बस मे लखनऊ के शहीथ पथ पर आचानक टायर में आग लगने के बाद पूरी बस आग का गोला बन गई।हादसे के बाद शहीद पथ पर यातायात प्रभावित होने के कारण पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। फिलहाल स्थिति सामान्य और नियंत्रण में बताई जा रही है।
विस्तार :
लखनऊ के सुशान्त गोल्फ सिटी क्षेत्र में रविवार को शहीद पथ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गोरखपुर से गुजरात जा रही एक डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। चलते समय बस के एक टायर में आग लगने के बाद देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी।
बस संख्या NL07 B0574 में करीब 30 यात्री सवार थे। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईंगंज और सुशान्त गोल्फ सिटी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया। हालांकि, आग की चपेट में आने से कुछ यात्रियों के सामान के जलने की जानकारी सामने आई है। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई।