रविवार, 6 सितंबर 2026

लखनऊ : PGI क्षेत्र में B.Pharm छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, घर में अकेला था युवक।।||Lucknow: A B.Pharm student committed suicide by hanging himself in the PGI area. The young man was alone at home.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
PGI क्षेत्र में B.Pharm छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, घर में अकेला था युवक।।
दीदी-जीजा के साथ किराए के मकान में रहकर कर रहा था पढ़ाई।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर-6ए में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक छात्र ने घर में अकेले रहते हुए सीलिंग फैन से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार : 
थाना पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र वृन्दावन योजना सेक्टर 6ए में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है जिसकी की पहचान शुभम यादव पुत्र रामप्रीत यादव, निवासी धनसिंहपुर कोयलसा थाना अतिरौलिया जिला आजमगढ़ के रूप में हुई है। मृतक शुभम लखनऊ यूनिवर्सिटी में B.Pharm तृतीय वर्ष का छात्र था और वृंदावन योजना सेक्टर-6ए स्थित एक मकान में अपनी दीदी ऐश्वर्या यादव और जीजा विजय नारायण यादव के साथ किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा था।
बताया गया कि शुभम की दीदी और जीजा 2 सितंबर को अपने गांव चले गए थे, जिसके बाद वह शुभम मकान में अकेला रह रहा था। रविवार को उसके चचेरे साले विजय यादव ने पुलिस को सूचना दी कि शुभम ने सीलिंग फैन से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
सूचना पर थाना पीजीआई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन एवं जांच कर रही है।