मऊ :
खोया मोबाइल मिला तो खिले चेहरे, साइबर टीम ने 13 फोन बरामद कर लौटाए।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस की साइबर टीम ने गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। तकनीकी संसाधनों की मदद से टीम ने 13 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 3.08 लाख रुपये बताई गई है।
विस्तार :
बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की तत्परता और साइबर टीम की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया।
क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद जितेन्द्र सिंह ने बताया कि गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल कर रही है। साइबर टीम की सक्रियता और तकनीकी निगरानी के चलते लोगों के खोए हुए मोबाइल बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया जा रहा है।
साइबर टीम की इस कार्रवाई से लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है और खोए मोबाइल वापस मिलने से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है।
