मंगलवार, 29 सितंबर 2026

अम्बेडकर नगर :नशे के दो सौदागर 1.249 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार,भेजे गए जेल।।||Ambedkar Nagar:Two drug peddlers arrested with 1.249 kg of cannabis; sent to jail.|

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
नशे के दो सौदागर 1.249 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार,भेजे गए जेल।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के थाना भीटी पुलिस टीम ने स्थनीय थाना क्षेत्र
मदारभारी मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो युवकों को हिरासत मे लेकर सक्षम अधिकारी की मौजूदगी मे जमा तलाशी के दौरान 1.249 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही मे जुटी हुई है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीटी पुलिस ने 1.249 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से अवैध गांजा लेकर मदारभारी की ओर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ब्रह्मबाबा देवस्थान के पास मदारभारी मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कर दी।
इसी दौरान काले रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 1.249 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोवीन अहमद उर्फ सहबाज (28) निवासी मिझौड़ा, थाना अहिरौली और रितेश उर्फ रितिक (22) निवासी चककुरान मिझौड़ा, थाना अहिरौली के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भीटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोहित प्रभाकर राय, संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल तेजबहादुर, तारकेश्वर पासवान तथा कांस्टेबल राहुल कुमार, अत्र कुमार और आलोक कुमार शामिल रहे।