रविवार, 9 अगस्त 2026

गौतमबुद्धनगर: पूरी सैलरी नहीं मिलने पर Zepto कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 100 से अधिक वर्करों ने काम रोका!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: पूरी सैलरी नहीं मिलने पर Zepto कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 100 से अधिक वर्करों ने काम रोका!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। बादलपुर थाना क्षेत्र के धूम मानिकपुर स्थित Zepto कंपनी में वेतन कटौती और पूरी सैलरी नहीं मिलने को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बैंक खातों में पूरी सैलरी नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए 100 से अधिक कर्मचारियों ने काम बंद कर विरोध जताया। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन से बकाया वेतन का भुगतान तत्काल किए जाने की मांग की।

जानकारी के मुताबिक, वेतन से जुड़ी समस्या को लेकर बड़ी संख्या में कर्मचारी कंपनी परिसर में एकत्र हो गए और काम रोक दिया। कर्मचारियों का आरोप था कि उन्हें निर्धारित वेतन का पूरा भुगतान नहीं किया गया है। अचानक बड़ी संख्या में कर्मचारियों के काम बंद करने से कंपनी परिसर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

मामले की सूचना मिलने पर थाना बादलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस की मौजूदगी में कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बातचीत कराई गई। दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद मामले का समाधान करा दिया गया।

पुलिस की मौजूदगी में प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बनी सहमति

पुलिस के अनुसार, कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच आपसी बातचीत कराकर विवाद का समाधान करा दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है और कर्मचारी कंपनी में अपना कार्य सुचारू रूप से कर रहे हैं।

वेतन को लेकर कर्मचारियों की शिकायत और उनकी मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हो गई। फिलहाल मौके पर किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और पुलिस की निगरानी में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी हुई है।।