सुल्तानपुर :
राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन।।
हैंडबॉल में स्टेडियम ने सुल्तानपुर ट्रेनीज को 12-8 से हराया।
दो टूक : सुल्तानपुर मे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ। खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता कराई गई। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम की टीम ने सुल्तानपुर ट्रेनीज को 12-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ रामचंद्र मिश्रा ने किया। क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में स्टेडियम, लिटिल एंजेल, जूनियर नारायणपुर समेत आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में सुल्तानपुर ट्रेनीज की ओर से कान्हा, वैभव और विनय गौड़ ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि स्टेडियम की ओर से विजय नारायण और अजीत ने प्रभावी खेल दिखाया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हर संभव मदद को तैयार है। इस दौरान जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका स्टेडियम कोच प्रवीण मिश्र, आसिफ, श्वेता, रोली, कामरान और सुमित ने निभाई। संचालन मुनेंद्र मिश्रा ने किया। समारोह में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सीताराम वर्मा, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी समेत प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
