सोमवार, 31 अगस्त 2026

सुल्तानपुर :गोलीकांड की साजिश में दंपती गिरफ्तार,विवेचना में सामने आई भूमिका।||Sultanpur:Couple arrested for conspiracy to shoot; investigation reveals their role.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
गोलीकांड की साजिश में दंपती गिरफ्तार,विवेचना में सामने आई भूमिका।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर क्षेत्र के मुड़हा गांव में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में दंपती को गिरफ्तार किया है। विवेचना के दौरान दोनों की घटना में भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक, कमलेश सिंह पत्नी रणधीर सिंह उर्फ वीरबहादुर सिंह और रणधीर सिंह को आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ धारा 61(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
बताया गया कि 28 अगस्त को मुड़हा निवासी दानबहादुर सिंह के भाई विपिन सिंह को जान से मारने की नीयत से गोली मारी गई थी। गोलीकांड के संबंध में मोतिगरपुर थाने में धारा 109, 61(2), 3(5) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को दंपती की भूमिका और घटना की साजिश में शामिल होने से संबंधित साक्ष्य मिले। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
रणधीर पर पहले से दर्ज है मुकदमा
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रणधीर सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह, कांस्टेबल आकाश सिंह और महिला कांस्टेबल रोशनी शामिल रहीं।
दो टूक — पुलिस की विवेचना में गोलीकांड के पीछे साजिश की कड़ी सामने आने के बाद दंपती की गिरफ्तारी से मामले में नया मोड़ आ गया है।