शनिवार, 8 अगस्त 2026

सुल्तानपुर : रिमांड पर खुला हत्या का राज, मिट्टी में दबी मिली पिस्टल,हत्या की कड़ी हुई मजबूत।||Sultanpur: The murder mystery was solved during remand; a pistol was found buried in the soil, strengthening the connection to the murder.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर : 
रिमांड पर खुला हत्या का राज, मिट्टी में दबी मिली पिस्टल,हत्या की कड़ी हुई मजबूत।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के थाना कुड़वार क्षेत्र में हुए माता प्रसाद पांडेय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्यारोपी को रिमांड पर लेने के बाद छानबीन में  हत्या में प्रयुक्त 0.9 एमएम पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
विस्तार : 
थाना कुड़वार क्षेत्र माता प्रसाद हत्याकांड मामले मे पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी केशरी उपाध्याय उर्फ मामा की निशानदेही पर बांसी के पास स्थित आम के बाग में एक पेड़ के नीचे मिट्टी में दबाकर रखी पॉलीथिन से असलहा बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने वारदात के बाद पिस्टल को मिट्टी में छिपा दिया था। निशानदेही के दौरान आरोपी ने खुद मिट्टी खोदकर पिस्टल बरामद कराई।
गौरतलब हो कि - बीते  25 मार्च को कुड़वार कस्बे में गैस एजेंसी के सामने माता प्रसाद पांडेय की हत्या हुई थी। वारदात के बाद आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। असलहा बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के अनुसार आरोपी के खिलाफ कई जिलों में हत्या, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।