रायबरेली :
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार,पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई।
दो टूक : रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद किशोरी तलाश की जा रही थी।नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्त में आया है। पुलिस अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी को आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। काफी तलाश के बावजूद जब किशोरी का पता नहीं चला तो हरचंदपुर थाने में मु0अ0सं0-173/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरचंदपुर पुलिस टीम ने 21 अगस्त 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम सोहलिया से आरोपी आशीष यादव पुत्र स्व. रामधनी, निवासी ग्राम बबूरा मजरे कोनसा, थाना गुरुबक्शगंज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 समेत संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की है। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
आशीष यादव पुत्र स्व. रामधनी
निवासी ग्राम बबूरा मजरे कोनसा, थाना गुरुबक्शगंज, रायबरेली।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 प्रवेश तुषार
अ0 अरविन्द
आ0 तेजपाल
