रायबरेली:
दवा लेने गए युवक की चोरी हुई बाइक बरामद,आरोपी गिरफ्तार।।
दो टूक : रायबरेली के थाना जगतपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के विधिक कार्रवाई करते
उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
विस्तार :
थाना जगतपुर प्रभारी वागीश कुमार के अनुसार 27 जुलाई 2026 को वादी अपनी मोटरसाइकिल से दवा लेने गए थे। दवा की दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर वह अंदर चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर थाना जगतपुर में मुकदमा अपराध संख्या 115/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जगतपुर पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान 5 अगस्त 2026 को पुलिस ने थाना क्षेत्र से मुकदमे में वांछित आरोपी अंकित सिंह पुत्र राजपती सिंह, निवासी ग्राम रामगढ़ टिकरिया, थाना जगतपुर, जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल UP33-S-6754 बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक गुलामगौस खां, आरक्षी शिवप्रकाश तथा आरक्षी पालेन्द्र कुन्तल की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि जनपद में वाहन चोरी सहित अन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
