शनिवार, 1 अगस्त 2026

लखनऊ : चौक मे चोरी के आरोप मे तालिबानी सजा,हैवानियत की हद! युवक को पीटकर निर्वस्त्र किया,सड़क पर घुमाया, वीडियो वायरल।।Lucknow: Taliban punishment for theft in a square, the height of brutality! A young man was beaten, stripped, and paraded through the streets; the video went viral.।।

शेयर करें:
लखनऊ : 
चौक मे चोरी के आरोप मे तालिबानी सजा,हैवानियत की हद! युवक को पीटकर निर्वस्त्र किया,सड़क पर घुमाया, वीडियो वायरल।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के चौका में एक ज्वैलरी शांप मे काम करने वाले नौकर को पूंजीपतियों ने चोरी के आरोप मे तालिबानी सजा देते हुए नंगा कर पीट पीटकर बाजार मे घुमाया और बेल्टों से मारपी का वीडियो बनाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आयी और दुकान मालिक समेत मैनेजर को हिरासत में लेकर आगे कार्रवाई मे जुट गई।। सब को जिने का हक है उसज क्रिमनलन बनाया जाय,यह सभ्य सामाज की जिम्मेदारी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी के चौक थाना क्षेत्र से बीते 31 जुलाई शुक्रवार देर शाम इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई, उसके कपड़े उतरवाकर उसे सड़क पर घुमाया गया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
चौक एसीपी शुभम कुमार के अनुसार जनपद सीतापुर निवासी गोपाल अवस्थी ने 31 जुलाई की शाम थाना चौक में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 28 जुलाई को उनके भाई शिव बिहारी के साथ दिल्ली चैन हाउस के मालिक सन्नी, मैनेजर गौरव और 2-3 अन्य कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया गया, वीडियो बनाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
तहरीर के आधार पर चौक थाने में मु0अ0सं0 166/26 के तहत बीएनएस की धारा 127(2), 115(2), 352 और 133 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो में कथित रूप से दिखाई दे रहे नामजद आरोपी मैनेजर गौरव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
वहीं, मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। उनका आरोप है कि शिव बिहारी उनकी दुकान पर काम करता था और उसने करीब 10 ग्राम सोने की चोरी की थी। पुलिस का कहना है कि इस आरोप की भी निष्पक्ष जांच की जा रही है।
के घुमाते और पीटते साफ देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होते ही पीड़ित के भाई गोपाल ने चौक थाने में पहुंचकर लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शनि और गौरव को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद चौक थाने में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है। 
जबकि सूत्रों की माने जिस दस ग्राम सोने के लिए नौकर के साथ बेरहमी दिखाई वही सोना आखिर उसी की दुकान में मिला है। अब देखना है पुलिस सच्चाई की साथ देते है या फिर पूंजीपति का साथ देती है ।
दो टूक:
कानून हाथ में लेकर किसी को सजा देने का अधिकार किसी को नहीं है। यदि चोरी हुई थी तो कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन किसी व्यक्ति को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाना और उसका वीडियो वायरल करना गंभीर आपराधिक कृत्य है। अब पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर सच्चाई सामने लाने में जुटी है।
दो टूक मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है।