रविवार, 23 अगस्त 2026

लखनऊ :PGI क्षेत्र में ऑटो एक्सपर्ट दुकान में चोरी, LED बल्ब-स्पीकर और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ।।Lucknow:Theft at an auto expert shop in the PGI area; thieves made away with LED bulbs, speakers, and cash.||

शेयर करें:
लखनऊ :
PGI क्षेत्र में ऑटो एक्सपर्ट दुकान में चोरी, LED बल्ब-स्पीकर और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ।।
दो टूक : लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाकर सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना 18/19 अगस्त की रात की बताई जा रही है। दुकान मालिक को चोरी की जानकारी अगले दिन सुबह दुकान खोलने के दौरान हुई। पीड़ित की तहरीर पर पीजीआई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना मानक नगर क्षेत्र कनौसी केसरी खेड़ा निवासी दानिश अंसारी की रायबरेली रोड स्थित स्वास्थ्य विहार में Auto Expert नाम से दुकान है। दुकान लिबर्टी शोरूम के बगल में स्थित बताई गई है। पीड़ित के अनुसार 18 और 19 अगस्त की मध्यरात्रि के दौरान किसी अज्ञात चोर ने दुकान को निशाना बनाया।
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दुकान में रखा Android System, LED बल्ब, स्पीकर समेत अन्य सामान और दुकान में रखी नकदी चोरी कर ली गई। चोरी की घटना उस समय सामने आई जब दानिश ने सुबह करीब 11 बजे दुकान खोली। दुकान के अंदर सामान गायब देखकर उसके होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और चोरी की जानकारी जुटाई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
सीसीटीवी फुटेज से खुल सकता है राज।
दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस की जांच में अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। फिलहाल दुकान में चोरी की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों मे दहशत का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित  दुकानदार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है