बुधवार, 12 अगस्त 2026

लखनऊ :स्वतंत्रता दिवस से पहले गूंजी देशभक्ति की धुन,PAC स्टेट बैंड ने बांधा राष्ट्रप्रेम का समां।।||Lucknow:Patriotic tunes resonated before Independence Day, with the PAC State Band creating an atmosphere of patriotism.||

शेयर करें:
लखनऊ :
स्वतंत्रता दिवस से पहले गूंजी देशभक्ति की धुन,PAC स्टेट बैंड ने बांधा राष्ट्रप्रेम का समां।।
दो टूक :  स्वतंत्रता दिवस-2026 के पूर्व बुधवार को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क और डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में देशभक्ति से ओत-प्रोत मधुर धुनों ने माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। पुलिस महानिदेशक पीएसी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर 35वीं वाहिनी पीएसी के स्टेट बैंड ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए शानदार प्रस्तुति दी।
विस्तार : 
पुलिस महानिदेशक पीएसी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस पूर्व हर घर तिरंगा अभियान के तहत 35वीं वाहिनी पीएसी के स्टेट बैंड ने बुधवार को स्टेट बैंड की मधुर धुनों ने पार्क में मौजूद लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया। बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों ने उत्साहपूर्वक बैंड की प्रस्तुति का आनंद लिया और कलाकारों की सराहना की।
आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों को आजादी के लिए दिए गए बलिदानों की याद दिलाना और देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा कर्तव्यनिष्ठा की भावना को जागृत करना रहा।
35वीं वाहिनी पीएसी के स्टेट बैंड की प्रस्तुति ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से पहले ही राजधानी के माहौल में राष्ट्रभक्ति का रंग घोल दिया।