शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

मऊ :अवैध संबंधों के शक में युवक की हुई थी हत्या, दो हत्यारोपी गिरफ्तार।||Mau:A young man was murdered on suspicion of having an illicit relationship; two accused have been arrested.||

शेयर करें:
मऊ :
अवैध संबंधों के शक में युवक की हुई थी हत्या, दो हत्यारोपी गिरफ्तार।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना हलधरपुर पुलिस ने ग्राम गहनी में हुई युवक की हत्या का सफल अनावरण करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का एंड्रॉयड मोबाइल व अन्य समान भी बरामद किया है। पूछताछ मे अवैध संवन्धो का मामला सामने आया है।
विस्तार :
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्रा के नेतृत्व में थाना हलधरपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, ग्राम गहनी निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने 4 अगस्त को तहरीर देकर बताया था कि उनका 28 वर्षीय पुत्र बलवंत सिंह 3 अगस्त की रात ट्यूबवेल पर पानी भरने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह खेत की मेड़ के पास उसका शव मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने ग्राम गहनी निवासी विवेक सिंह उर्फ सिट्टू तथा देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक के एक परिचित महिला तथा देवेंद्र यादव की पत्नी से निकट संबंध होने के शक को लेकर उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
आरोपियों ने बताया कि 3 अगस्त को उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से बलवंत सिंह को शराब पिलाई और ट्यूबवेल के पास ले जाकर डंडे से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद विवेक सिंह मृतक का मोबाइल लेकर छिपा दिया, जिसे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में विवेक सिंह उर्फ सिट्टू सिंह (28 वर्ष) पुत्र अजय सिंह उर्फ टप्पू तथा देवेंद्र यादव (43 वर्ष) पुत्र स्व. रामबहादुर यादव, दोनों निवासी ग्राम गहनी, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।