शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

लखनऊ : निगोहां में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत।।||Lucknow: BJYM State President Dr. Rohit Mishra received a grand welcome in Nigohan.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
निगोहां में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत।।
जन्मदिन पर 21 किलो लड्डुओं का केक काटा।
दो टूक :  भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का शुक्रवार को प्रतापगढ़ जाते समय लखनऊ के निगोहां कस्बे में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पूर्व जिलामंत्री एवं प्रधान अभय कान्त दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
अपने जन्मदिन के अवसर पर गृह जनपद प्रतापगढ़ जा रहे डॉ. रोहित मिश्रा के सम्मान में कार्यकर्ताओं ने 21 किलो लड्डुओं से बना केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में भाजपा समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा।
स्वागत से अभिभूत डॉ. रोहित मिश्रा ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता होता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाकर जनसेवा के कार्यों को और गति दी जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को मिल रहे अवसरों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।
इस दौरान डॉ. रोहित मिश्रा ने पूर्व जिलामंत्री अभय कान्त दीक्षित की सराहना करते हुए उन्हें संगठन का समर्पित कार्यकर्ता बताया और कहा कि ऐसे कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपू बाजपेयी, भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला, प्रधान नीरज सिंह, प्रधान प्रतिनिधि आई.पी. सिंह, पूर्व प्रधान चंदन सिंह, प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी, मायाराम त्रिपाठी, काका तिवारी, मनीष चौधरी, ताहिर, शकील, नितिन बाजपेयी, अर्पित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
केक काटकर मनाया भाजयुमो अध्यक्ष कि जन्मदिन।