शनिवार, 8 अगस्त 2026

मऊ :बहला-फुसलाकर किशोरी भगा ले जाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार।।||Mau:A young man accused of luring and kidnapping a teenage girl has been arrested.||

शेयर करें:
मऊ :
बहला-फुसलाकर किशोरी भगा ले जाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।। 
दो टूक : मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना थाना पुलिस ने बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की को ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना के नेतृत्व में थाना पुलिस 7 अगस्त को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मड़ैया चट्टी के पास घेराबंदी कर आरोपी वाहिद पुत्र नयाज, निवासी गालिबपुर, थाना मुहम्मदाबाद गोहना, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया। महिला पुलिसकर्मियों की अभिरक्षा में पीड़िता को थाने लाया गया, जहां नियमानुसार उसका बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद आवश्यक देखभाल एवं विधिक प्रक्रिया के लिए उसे महिला पुलिसकर्मी के साथ वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में थाना मुहम्मदाबाद गोहना में मु0अ0सं0 225/2026 के तहत धारा 137(2), 87 एवं 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी: वाहिद पुत्र नयाज, निवासी गालिबपुर, थाना मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ।
बरामदगी: नाबालिग पीड़िता सकुशल।
गिरफ्तारी: 7 अगस्त 2026, मड़ैया चट्टी के पास।