मऊ :
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,हालत गंभीर।।
घोसी सुपर मार्केट के पास भीषण सड़क हादसा।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी-मधुबन मार्ग स्थित घोसी सुपर मार्केट के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घोसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहाँ इलाज चल रहा है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार कोतवाली घोसी क्षेत्र
घोसी-मधुबन मार्ग स्थित घोसी सुपर मार्केट के पास बीते बुधवार एक बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक टक्कर मिर दी जिससे बाइक सवार युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों की सहायता से उसे अस्पताल पहुचाया गया जहाँ इलाज चल रहा है।
घायल की पहचान आसिफ (28 वर्ष) पुत्र इश्तेयाक, निवासी करीमुद्दीनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी आवश्यक कार्य से बाइक से जा रहा था। इसी दौरान घोसी सुपर मार्केट के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने इस मार्ग पर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने, ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा नियमित पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों पर रोक लगाई जा सके।
