मऊ :
निर्माणाधीन मकान का छज्जा तोड़ने के मामले में रिपोर्ट दर्ज।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना कोपागंज क्षेत्र के कटबनिया बाड़ा गांव में निर्माणाधीन मकान के बारजे को तोड़ने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता मधु यादव पत्नी स्वर्गीय अखिलेश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस की दो युवतियों पर बारजा तोड़ने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विस्तार :
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मधु यादव का गांव में मकान निर्माणाधीन है, जिसमें अभी लिंटर का कार्य बाकी है। पीड़िता के मुताबिक मकान के जगले पर बनाए गए बारजे को पड़ोस में रहने वाली खुशबू और अंशिका, पुत्रियां स्वर्गीय आशीष, कथित रूप से एक मिस्त्री को साथ लेकर 16 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे तोड़ने लगीं।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने बारजा तोड़े जाने का कारण पूछा तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के संबंध में पीड़िता ने 20 अगस्त 2026 को थाना कोपागंज में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
तहरीर पर थाना प्रभारी द्वारा अभियोग पंजीकृत करने का आदेश दिया गया। पुलिस के अनुसार, प्राप्त सूचना के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीएनएस पर तहरीर की नकल कांस्टेबल मुंशी सूरज प्रसाद द्वारा दर्ज किए जाने की पुष्टि भी की गई है।
