गुरुवार, 27 अगस्त 2026

मऊ :रक्षाबंधन से एक दिन पहले स्कूलों में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन पर्व।।||Mau:A day before Raksha Bandhan, children celebrated Raksha Bandhan in schools.||

शेयर करें:
मऊ :
रक्षाबंधन से एक दिन पहले स्कूलों में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन पर्व।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर स्कूलों में एक दिन पहले ही बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया।
कोपागंज देल्ही पब्लिक स्कूल, मेरी चिल्ड्रेन स्कूल, शत्रुघ्न मौर्य स्मारक शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान, कोइरियापार , लार्ड शिवा पब्लिक स्कूल नौसेमर,  जी यन इंटरनेशनल स्कूल मऊ के  छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और एक-दूसरे के प्रति स्नेह, सम्मान एवं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना को मजबूत किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी राखियों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना बनाए रखने का संदेश दिया।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों के चेहरों पर खुशी बिखेर दी। शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी रिश्तों का महत्व भी समझाते हैं।