मऊ :
महादेव घाट ओवरब्रिज पर सुरक्षा कवच हो रहा तैयार,बना हुआ था सूसाइड प्वाइंट।।
नदी में छलांग रोकने के लिए लगाई जा रही लोहे की जाली।।
।।देवेन्द्र कुमार।।
दो टूक : मऊ जनपद के महादेव घाट ओवरब्रिज से नदी में छलांग लगाने जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में ओवरब्रिज के दोनों ओर लोहे की मजबूत जाली लगाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
विस्तार :
नगर पालिका प्रशासन का मानना है कि जाली लगने के बाद पुल से नदी में छलांग लगाना आसान नहीं होगा, जिससे अप्रिय घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। यह पहल आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।
स्थानीय लोगों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि महादेव घाट ओवरब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।
नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द पुल पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके। आमजन से भी अपील की गई है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध या आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभाग या पुलिस को दें।
