लखनऊ :
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत विषय पर आंनलाइन उद्बोधन कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के आशियाना के सेक्टर - जे स्थित आस्था कृष्णधाम में रविवार सुबह विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल लखनऊ महानगर अवध प्रांत द्वारा "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" विषय पर ऑनलाइन उद्बोधन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सामूहिक श्रवण किया गया । प्रधानमंत्री ने संबोधन में युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया । कार्यक्रम में लोगों ने पूर्वी उत्तर प्रदेश बजरंगदल के क्षेत्र संयोजक पुणेन्दु जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया । उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही राष्ट्र की शक्ति है तथा सेवा, सुरक्षा और संस्कार के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है । इस मौके पर विभाग सह संयोजक अमरेन्द्र सिंह, बजरंगदल लखनऊ दक्षिण के सह संयोजक शिवजीत गिरी, गौ रक्षा प्रमुख सचिन सिंह, बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख आकाश त्रिपाठी, सह संयोजक लखनऊ पश्चिम दीपक साहू, जितेन्द्र राजपूत, विशेष संपर्क प्रमुख कमलेश सिंह समेत अखिलेश दीक्षित, पुष्पेन्द्र सिंह, हर्ष सिंह भदौरिया, अंशू सहित बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंगदल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण व विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया ।
