सोमवार, 17 अगस्त 2026

मऊ : घोसी में मेडिकल स्टोर में भीषण आग, लाखो का सामान जलकर राख।।||Mau: A massive fire broke out at a medical store in Ghosi, burning goods worth lakhs to ashes.||

शेयर करें:
मऊ : 
घोसी में मेडिकल स्टोर में भीषण आग, लाखो का सामान जलकर राख।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी नगर के पकड़ी मोड़ स्थित एसके मेडिकल स्टोर में सोमवार देर रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते मेडिकल स्टोर में रखी दवाइयों समेत लाखों रुपये के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करीब 12 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो घनी आबादी वाले बाजार में बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को घोसी नगर मे मेडिकल स्टोर में आग लगाने भारी नुकसान हो गया। दुकान के ऊपर रह रहे मकान मालिक ने देर रात धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय दुकानदार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग की चपेट में आने से मेडिकल स्टोर में रखी अधिकांश दवाइयां, फ्रिज, इन्वर्टर, सीसीटीवी कैमरा, काउंटर, नकदी, दवाइयों के बिल और जरूरी कागजात समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
मेडिकल स्टोर संचालक संतोष कुमार, निवासी बड़ागांव उत्तरी, ने बताया कि आग से उन्हें करीब 12 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद उन्होंने नुकसान का आकलन कर संबंधित अधिकारियों से आर्थिक मदद की मांग की है।
स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे घनी आबादी वाले बाजार में आग फैलने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बना रहा।