मऊ :
अपहरण मामले में फरार चलेरहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।
बहला फुसलाकर किशोरी को भगाने का आरोप।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना रानीपुर पुलिस ने थाने मे दर्ज मामले मे फरार चल रहे शातिर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रानीपुर पुलिस टीम ने 16 अगस्त 2026 को रानीपुर पुलिस टीम ने चकिया बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से मुकदमा अपराध संख्या 85/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त विवेक पुत्र रामअवध, निवासी ग्राम मंडुसरा, थाना रानीपुर, जनपद मऊ, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर नाबालिग अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
विवेक पुत्र रामअवध, निवासी ग्राम मंडुसरा, थाना रानीपुर, जनपद मऊ, उम्र करीब 19 वर्ष।
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक: 16 अगस्त 2026
स्थान: चकिया बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास
मुकदमा: मु0अ0सं0 085/2026
धारा: 137(2), 87 बीएनएस
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग अपहृता की सकुशल बरामदगी हो सकी और मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।
