सोमवार, 17 अगस्त 2026

लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ मनाया गया परिषद अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह का जन्मदिन।Lucknow: Council President Jitendra Bahadur Singh's birthday was celebrated with flag hoisting on Independence Day.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ मनाया गया परिषद अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह का जन्मदिन।
दो टूक  : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद की ओर से विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
मुख्य कार्यक्रम कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज, सरोजनी नगर, न्यू बेहसा, लखनऊ शाखा में आयोजित हुआ, जहां परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ, जिससे विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेन्द्र बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य आज के विद्यार्थियों के हाथों में है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार, मेहनत और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
इस दौरान भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाशंकर शास्त्री, उत्तर प्रदेश सचिव एस.के. द्विवेदी, संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश मोहम्मद शकील, लखनऊ मंडल सचिव शिव सिंह, परिषद सदस्य रवि ओझा एवं रवि सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने विद्यालय के प्रबंधक एल.एम. यादव, प्रधानाचार्य प्रमोद यादव सहित समस्त शिक्षक एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर ध्वजारोहण का अवसर देना उनके लिए सम्मान की बात है।
तिरुपति बिल्डर्स एंड डेवलपर्स में भी हुआ ध्वजारोहण
इसी क्रम में तिरुपति बिल्डर्स एंड डेवलपर्स में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी जितेन्द्र बहादुर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संस्था के सीएमडी सुरेश चतुर्वेदी एवं डायरेक्टर उमेश त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया और उनसे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम में देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
दोनों कार्यक्रमों में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। ध्वजारोहण के बाद सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। जलपान एवं मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रमों का समापन हुआ।
अध्यक्ष के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं।
स्वतंत्रता दिवस के साथ परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह का जन्मदिन भी उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव एस.के. द्विवेदी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता डी.एस. शास्त्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
वहीं तिरुपति बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के निदेशक उमेश त्रिपाठी एवं सीएमडी शैलेश कुमार चतुर्वेदी सहित संस्था के स्टाफ एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के प्रदेश सचिव एस.के. द्विवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता दया शंकर शास्त्री, संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश मोहम्मद शकील, जिला संयुक्त सचिव शिव सिंह, समाजसेवी रवि ओझा एवं रवि सिंह सरनाम वर्मा समेत पदाधिकारियों ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हुए पत्रकारिता एवं मानवाधिकार के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। स्वतंत्रता दिवस और जन्मदिन के दोहरे उत्सव से कार्यक्रम में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज सेवकों, वकीलों और आरटीआई एक्टिविस्ट ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।