गुरुवार, 27 अगस्त 2026

मऊ : रक्षाबंधन पर पुलिस कर्मियों के प्रति बच्चों ने जताया सम्मान,थाने पहुंचकर बांधी राखी।||Mau: Children expressed their respect for police personnel on Rakshabandhan, visiting the police station and tying Rakhi.||

शेयर करें:
मऊ : 
रक्षाबंधन पर पुलिस कर्मियों के प्रति बच्चों ने जताया सम्मान,थाने पहुंचकर बांधी राखी।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।
दो टूक:  मऊ जनपद के कोपागंज क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व से पहले देल्ही पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अनूठे अंदाज में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। स्कूल के बच्चे कोपागंज थाने पहुंचे और थाना अध्यक्ष राकेश रोहन सिंह सहित थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
बच्चों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधते हुए उनके प्रति सम्मान और अपनापन व्यक्त किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम ने पुलिस और बच्चों के बीच आत्मीय संबंध का संदेश दिया। बच्चों ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाकर उन्हें सम्मानित करना उनके लिए गर्व की बात है।
थाना परिसर में बच्चों की इस पहल से माहौल भावुक और खुशनुमा हो गया। पुलिसकर्मियों ने बच्चों की इस पहल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।