गुरुवार, 27 अगस्त 2026

अम्बेडकर नगर :रक्षाबंधन पर बच्चों ने जिलाधिकारी की कलाई पर बांधी राखी।||Ambedkar Nagar:Children tied a Rakhi on the District Magistrate's wrist on Rakshabandhan.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
रक्षाबंधन पर बच्चों ने जिलाधिकारी की कलाई पर बांधी राखी।।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर l रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आज बच्चों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी ईशा प्रिया की कलाई पर स्नेह और आत्मीयता के साथ राखी बांधी।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों एवं दैनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने सपनों को साकार करने तथा जीवन में सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास, सुरक्षा और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने वाला पर्व हैजिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, सौहार्द, सुख-समृद्धि एवं खुशियां लेकर आए। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि रक्षाबंधन के अवसर पर हम सभी आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की सुरक्षा, सम्मान और सहयोग का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि यही इस पावन पर्व की सच्ची भावना और सार्थकता है।