शनिवार, 1 अगस्त 2026

लखनऊ :हादसे में बुझा घर का चिराग,तीन बहनों में इकलौता भाई और बूढ़े मां बाप का सहारा था मृतक।||Lucknow:The family's light was extinguished in the accident; the deceased was the only brother among three sisters and the support of his elderly parents.||

शेयर करें:
लखनऊ :
हादसे में बुझा घर का चिराग,तीन बहनों में इकलौता भाई और बूढ़े मां बाप का सहारा था मृतक।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली कृष्णानगर के भोलाखेड़ा इलाके में बुधवार रात बाइक सवार युवक अमन वर्मा (32) को गली में कुत्तों के झुंड ने दौड़ाया और अमन बाइक समेत अनियंत्रित हो बिजली के खंभे से जा टकराया। जिससे गंभीर रूप से घायल होकर युवक की मौत हो गई थी ।घटना के दो दिन बाद भी मोहल्ले में आवारा कुत्ते घूमते दिखाई दिए,शुक्रवार को भी मृतक के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ था तंग गली में मृतक के परिवार और रिश्तेदार कुर्सी पर बैठे हुए थे। मृतक अमन के पिता किशन लाल के मस्तक पर दुख और चिंता की लकीरें साफ झलक रही थी, पिता कुछ भी बोलने से पहले रो पड़ रहे थे और बस इतना ही कहकर चुप हो जाते कि मेरा सहारा चला गया काश कि एक बेटा और होता कम से कम सहारा बना रहता। वहीं मौजूद लोगों का कहना रहा था कि रात होते ही मोहल्ले के आवारा कुत्ते उग्र रूप धारण कर रास्ते में आने जाने वाले लोगों पर हमला कर देते है पूरे भोला खेड़ा मोहल्ले में कुत्तों का आतंक व्याप्त है नगर निगम की गाड़ियां कुत्तों को पकड़ कर ले जाती तो है लेकिन पुनः मोहल्ले में छोड़ देती है।
घटना के दो दिन पूर्व भी मोहल्लेवासी पर कुत्तों ने बोला था हमला :
वहीं बुधवार को घटना के ही भोलखेड़ा में रहने वाले पेशे से दुकानदार बाइक से अपने घर लौट रहे थे । इसी दौरान मोहल्ले में ही बीनू यादव पर आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया, जिससे बीनू मौके पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए । उनके पैर के घुटनों और मुंह के टोढी में गंभीर चोटें आ गई । प्राथमिक उपचार के उपरांत के बीनू घर में पड़े हुए हैं और उनकी दुकान बंद पड़ी है । बीनू का आरोप है कि कई बार आवारा कुत्तों के विषय में नगर निगम में शिकायत की गई । नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ ले जाती है और दो दिन बाद फिर वहीं छोड़ जाती है ।