गोण्डा- थाना इटियाथोक पुलिस ने झपट्टा मारने के 2 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रु0- 4000/- नगद, 1 अदद फोन, घटना में प्रयुक्त 1 अदद अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि थाना इटियाथोक पुलिस ने थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-269/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त महेश सोनी पुत्र सुभाष सोनी और कून पासवान पुत्र गुड्डे प्रसाद को तिर्रेमनोरमा - गोण्डा मार्ग से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से रु0- 4000/- नगद, 01 अदद फोन, घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादी राजकुमार पुत्र निबरे निवासी ग्राम पड़री पारासराय थाना इटियाथोक द्वारा तहरीर दी गई कि वह भट्ठा पर काम करता है तथा 28 जुलाई 2026 को भट्ठा मालिक से 5 हजार रूपये लेकर साइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान उसके तिर्रेमनोरमा के पास पहुंचने पर अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचे तथा उसके शर्ट से 5 हजार रूपये व एक मोबाइल फोन झपट्टा मारकर भाग गये। वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में आज इटियाथोक पुलिस ने प्रकाश में आये आरोपी दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. महेश सोनी पुत्र सुभाष सोनी निवासी ग्राम कंचनपुर फरेन्दा शुक्ल थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
