शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

गोण्डा- इटियाथोक क्षेत्र के गांव में हुई लाखो के जेवर सहित नकदी की चोरी, पुलिस जांच शुरू

शेयर करें:
गोण्डा- थाना क्षेत्र इटियाथोक में लाखो के जेवर और 20 हजार नकदी के चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। मो0 रजा पुत्र मकबूल निवासी ग्राम नौरंग पुरखा मौजा रानीपुर थाना इटियाथोक ने इस बाबत पुलिस को तहरीर दिया है। दिए गए तहरीर में उन्होंने कहा है कि उनकी बहू शहीदुन पत्नी अय्यूब तथा पोती नायमा पुत्री अय्यूब मुम्बई से अपने बहन के यहां शादी में शामिल होने के लिए अपने बहन के गांव रैगाँव थाना इटियाथोक में बीते 27 अक्टूबर को पहुंची थी। इस दौरान 28 अक्टूबर तक उनके बहु शहीदुन का जेवरात 7 तोला सोने का कंगन, 5 तोला सोने का हार, 5-5 ग्राम सोने की 2 अंगूठी तथा 4-4 ग्राम सोने की 2 अंगूठी तथा उनके पोती नायमा का जेवरात 2 तोला सोने का हार, 7 ग्राम सोने का कान का झाला, 7 ग्राम सोने का कान का सहारा, 3-3 ग्राम सोने की 3 अंगूठी, 250 ग्राम चाँदी का पायल, 2 तोला सोने का 4 कंगन तथा 20 हजार नकदी और 15 ग्राम का सोने का झाला जो उनकी बहु अपने साथ लाई थी। वह सब सुरक्षित मौजूद था। तहरीर में कहा है कि उनकी बहु एक कमरे में अपना सामान रखे थी। जब अपना कपड़ा तथा जरूरत का सामान 29 अक्टूबर को वह निकालने गई और अपने बैग का ताला खोला तो देखा की उसमें रखे जेवरात मौजूद नही है। उनके बहु द्वारा हल्ला गोहार किया गया तो घर के अन्य लोग एकत्रित हो गये और सामान की खोजबीन करने लगे। इसी बीच पता चला कि शहीबुन के बहन द्वारा अपनी बहु को देने के लिए बनवाया गया जेवरात 2 तोला हार, 1 सोने की अंगूठी तथा 250 ग्राम चांदी का पायल वह भी मौजूद नही है, जो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लिया गया है। काफी खोजबीन के बाद भी सामान का कुछ पता नही चला। पीड़ित ने पुलिस में शिकायती पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
इस बाबत थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर मिली है प्रकरण की जांच पड़ताल चल रही है।