शनिवार, 1 अगस्त 2026

लखनऊ : गोसाईगंज क्षेत्र में नाले की रंजिश में बरसी लाठियां-रॉड, एक की मौत,कई घायल,मचा हड़कंप,गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात।||Lucknow: In the Gosaiganj area, a dispute over a drain resulted in the use of sticks and rods, resulting in one death and several injuries. A heavy police force was deployed in the village.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
गोसाईगंज क्षेत्र में नाले की रंजिश में बरसी लाठियां-रॉड, एक की मौत,कई घायल,मचा हड़कंप,गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात।
नाली विवाद खूनी संघर्ष ने एक ले ली जान,चार पुलिस हिरासत में अन्य की तलाश।
 दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली गोसाईंगंज क्षेत्र के टिकनियामऊ गांव में शुक्रवार देर शाम नाली की सफाई और बारिश के पानी की निकासी को लेकर चला आ रहा विवाद शुक्रवार शाम खूनी हिंसक झड़प में बदल गया और दो पक्ष आमने-सामने आ गए, इसके बाद लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस खूनी संघर्ष में 40 वर्षीय आजाद की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस समेत आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन करते हुए  पुलिस आगे कार्रवाई मे जुटी गई। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विस्तार : 
पुलिस के मुताबिक कोतवाली गोसाईगंज। क्षेत्र टिकानिया मऊ गांव में
शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे नाली की सफाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में विवाद देखते देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि हमलावरों ने आजाद और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से आजाद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया  परिजनों ने उन्हें आनन फानन मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईंगंज ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी  दु:खद मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी और ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
मृतक की पत्नी अंजू ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि नाले की सफाई की शिकायत से नाराज होकर विपक्षी पक्ष ने सुनियोजित तरीके से हमला किया। तहरीर के आधार पर हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही गोसाईंगंज और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद चार आरोपितों—सुमित, अभिषेक, राम सुचित और अमित—को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
DCP साउथ मो० मुस्तका ने बताया कि थाना गोसाईगंज क्षेत्र टिकानिया मऊ
 में नाली के विवाद में दो पक्षो मे मारपीट मे घायल आजाद की इलाज के दौरान दु:खद मौत हो गई है वहीं घायलो का इलाज चल रहा है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर आगे कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में  है।
●घायल का सीएचसी मे चल रहा इलाज।
●DCP साउथ मो० मुस्तका की बाईट--