लखनऊ :
घर के बाहर चार्ज हो रहा ई -ऑटो चोरी,एक सप्ताह बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना इलाके में एक सप्ताह पूर्व घर के बाहर खड़ा ई ऑटो चोरी हो गया। मोहनलागंज का रहने वाला ऑटो मालिक धर्मेंद्र कुमार के अनुसार वह वर्तमान में रजनी खंड में किराए पर रहकर अपनी ऑटो चलाते है।22 जुलाई की रात वह अपनी ऑटो घर के बाहर चार्ज पर लगाकर घर में सोने चले गए थे सुबह जब सोकर उठे तो देखा कि उनकी ऑटो अपनी जगह से गायब थी जिसे आसपास काफी तलाश किया लेकिन ऑटो नहीं मिला। जिसकी शिकायत पीड़ित ने आशियाना थाने पर की है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि वाहन स्वामी की शिकायत पर बृहस्पतिवार को चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
