सोमवार, 31 अगस्त 2026

लखनऊ :बंगला बाजार में डिवाइडर पर मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप।||Lucknow:The body of a middle-aged man was found on a divider in Bangla Bazaar, causing panic in the area.||

शेयर करें:
लखनऊ :
बंगला बाजार में डिवाइडर पर मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप।
दो टूक : भीख मांगकर करता था गुजारा, फुटपाथ-डिवाइडर पर ही कटती थी रातें; मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज।
विस्तार :
थाना आशियाना क्षेत्र के बंगला बाजार में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क के डिवाइडर पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। राहगीरों की नजर शव पर पड़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर तक शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच है। उसने सफेद-मटमैले रंग का कुर्ता और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक क्षेत्र में घूम-घूमकर भीख मांगकर अपना गुजारा करता था और अक्सर सड़क किनारे फुटपाथ अथवा डिवाइडर पर ही सो जाता था।
प्रभारी निरीक्षक आशियाना गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। अधेड़ की मौत बीमारी, हादसे या किसी अन्य वजह से हुई, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा।