सोमवार, 31 अगस्त 2026

लखनऊ :संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला ऑटो चालक का शव।।||Lucknow:The body of an auto driver was found hanging under suspicious circumstances.||

शेयर करें:
लखनऊ :
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला ऑटो चालक का शव।।
दीवार में लगे कपड़े टांगने के हैंगर में दुपट्टे के सहारे लगाई फांसी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर - एम 1 में रविवार शाम किराए के मकान में रहने वाले युवक ने मकान की दूसरी मंजिल पर दीवार में लगे कपड़े टांगने वाले हैंगर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम बुला साक्ष्य संकलन कर मृतक के शव को फंदे से नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर - एम-1 स्थित मकान की तीसरी मंजिल पर अपने पिता संग किराए के मकान में रहने वाले 28 वर्षीय ऑटो चालक अभिषेक सिंह पुत्र क्रोधन सिंह ने दीवार में लगे कपड़े टांगने वाले हैंगर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया । पार्किंग स्टैंड में काम करने वाले मृतक के पिता क्रोधन सिंह रविवार शाम करीब 5 बजे काम से घर लौटे तो दूसरी मंजिल से दुर्गंध आता देख जाकर देखा तो बेटा अभिषेक दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था । पीड़ित पिता ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी । सूचना पर पहुंची आशियाना पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम बुला साक्ष्य एकत्र करा मृतक के शव को नीचे उतार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतक के पिता ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर आत्म हत्या के उकसाने का आरोप लगा जांच की मांग की । 

प्रभारी निरीक्षक आशियाना गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि युवक का शव करीब 12 घंटे से फंदे पर लटका प्रतीत हो रहा है, जिससे शव से दुर्गंध आने लगी थी । पिता के आरोपों की भी जांच की जा रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।  मृतक अविवाहित था परिवार में केवल पिता और पुत्र थे ।