सोमवार, 31 अगस्त 2026

गोण्डा- खरगूपुर पुलिस ने हत्याभियुक्त को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 1 अदद डण्डा बरामद

शेयर करें:
गोण्डा- थाना खरगूपुर पुलिस ने एक हत्याभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त एक अदद डण्डा को बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 224/2026 धारा 238(ए), 103(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त गोविन्द कुमार दूबे पुत्र पूजाराम दूबे निवासी दूबे का पुरवा कमड़ावा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को 31.8.2026 को शिव ब्रिक फील्ड सुसगवां भट्ठा के सामने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद लकड़ी का डण्डा भी बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी संगमलाल पुत्र राजेश्वरी प्रसाद निवासी ग्राम भगौतीपुरवा (उसरैना), थाना कौड़िया, जनपद गोण्डा द्वारा थाना खरगूपुर पर तहरीर दी गई कि उनकी भान्जी कोमल उर्फ नीतू पत्नी गोविन्द लाल की 29.8.2026 को मृत्यु हो गई। वादी के अनुसार मृतका को उसके ससुराल पक्ष द्वारा पूर्व में मारपीट एवं प्रताड़ित किए जाने की बात वह अपने मायके वालों को बताती थी। सूचना पाकर परिजन मृतका की ससुराल पहुंचे, जहां वह फंदे में बंधी अवस्था में मिली तथा मौके पर डण्डा एवं खून पड़ा हुआ था। तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्त गोविन्द कुमार दूबे की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को शिव ब्रिक फील्ड सुसगवां भट्ठा के सामने से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि खाना बनाने की बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था तथा विवाद के दौरान उसने अपनी पत्नी को डण्डे से मारा था। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 224/2026 धारा 238(ए), 103(1) बीएनएस थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।