सोमवार, 31 अगस्त 2026

गौतमबुद्धनगर: श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के संकल्प के साथ 12 सितंबर को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निकलेगी भव्य शोभायात्रा!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के संकल्प के साथ 12 सितंबर को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निकलेगी भव्य शोभायात्रा!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की पावन स्मृति में होगा विशेष आयोजन, विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में तैयारियों को लेकर बनी रणनीति

दो टूक//ग्रेटर नोएडा वेस्ट। विश्व हिंदू महासंघ, जिला गौतम बुद्ध नगर की मासिक एवं विशेष तैयारी बैठक प्रदेश मंत्री नरेंद्र चौधरी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के जिला एवं विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान आगामी 12 सितंबर को राष्ट्र संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की पावन स्मृति में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में “कन्हैया और नदी अब नहीं रहेंगे बंदी” के संकल्प के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा एवं हवन-यज्ञ कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा पर मंथन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इरोस संपूर्णम सोसाइटी से शुरू होगी शोभायात्रा

बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 सितंबर को भव्य शोभायात्रा ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इरोस संपूर्णम सोसाइटी से प्रारंभ होकर रॉयल नेस्ट सोसाइटी स्थित शिव-पार्वती मंदिर तक निकाली जाएगी। शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल स्वरूप देने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें और आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें। पदाधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन आस्था, संगठन की एकता और सनातन संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। शोभायात्रा के मार्ग, धार्मिक आयोजन, हवन-यज्ञ सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मौजूद पदाधिकारियों ने अपने सुझाव भी रखे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान संगठन की एकता और सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसहभागिता के माध्यम से 12 सितंबर के कार्यक्रम को व्यापक और भव्य स्वरूप दिया जाएगा।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, मातृशक्ति जिला अध्यक्ष नीलम राणा, मातृशक्ति महानगर अध्यक्ष किरण त्यागी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष साधना शर्मा, मातृशक्ति जिला महामंत्री निहारिका बंसल, मातृशक्ति महानगर मीडिया प्रभारी पिंकी चौधरी, कार्यालय प्रभारी अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह, प्रमोद शर्मा, जिला संगठन मंत्री अनिल भाटी, राजीव रंजन द्विवेदी, रविंद्र मास्टर, जिला मंत्री बलवंत सिंह, दादरी विधानसभा अध्यक्ष सौरव डेढ़ा, विधानसभा महामंत्री शिवम डेढ़ा, युग डेढ़ा, अंकित डेढ़ा, अनिल डेढ़ा, प्रीति तेवतिया, धीरेंद्र दुबे, उमा शंकर, कैलाश शर्मा, राजीव चपराना, अमरजीत, अभिषेक यादव प्रधान, खड़ग सिंह, राजेंदु खरे, सूबेदार जिले सिंह, श्रीराम डेढ़ा, अरुण पाल, राधेश्याम यादव और अजब सिंह धामा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के समापन पर सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि आगामी 12 सितंबर के कार्यक्रम, भव्य शोभायात्रा एवं हवन-यज्ञ को जनसहभागिता के साथ सफल और भव्य बनाया जाएगा। संगठन की ओर से लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।

पदाधिकारियों ने एकता को शक्ति, सनातन को पहचान और समाजहित को संकल्प बताते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।।